Gold Price Drop Today: भारत में सोने की कीमतों में गिरावट की वजह से खरीदारों को राहत की सांस मिली है। बीते कई दिनों से लगातार तेजी देखने के बाद अब सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। 12 मई को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम ₹96,880 पर था, जबकि 13 मई की सुबह तक इसमें ₹10 की और गिरावट आई है, जिससे नई कीमत ₹96,870 हो गई है।
Table of Contents
आज 22K, 24K और 18K Gold की कीमत क्या है?
13 मई 2025 को भारत में 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
- 22 कैरेट सोना: ₹88,790
- 24 कैरेट सोना: ₹96,870
- 18 कैरेट सोना: ₹72,650
यह सभी रेट सुबह 8 बजे तक के हैं। इस मामूली गिरावट के बावजूद, पिछले दो दिनों में कीमत में कुल ₹3,340 की कमी आई है।
शहरवार सोने के ताजा रेट – 13 मई
शहर | 22K (1 ग्राम) | 24K (1 ग्राम) | 18K (1 ग्राम) |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹8,879 | ₹9,687 | ₹7,319 |
मुंबई | ₹8,879 | ₹9,687 | ₹7,265 |
दिल्ली | ₹8,894 | ₹9,702 | ₹7,277 |
* इन कीमतों में अंतर Real Time Change, GST, मेकिंग चार्ज और ब्रांड के अनुसार हो सकता है।
पिछले दो दिनों में कितना गिरा सोने का भाव?
India Bullion & Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, 11 और 12 मई को कुल ₹3,340 की गिरावट दर्ज की गई है।
- 11 मई: ₹96,890/10 ग्राम
- 12 मई: ₹96,880/10 ग्राम
- 13 मई सुबह: ₹96,870/10 ग्राम
इस गिरावट से निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है।
IBJA की वेबसाइट पर आप लेटेस्ट रेट्स और ट्रेंड्स चेक कर सकते हैं।
अब खरीदारी का सही मौका?
वर्तमान Gold Price Drop के चलते यह समय उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो निवेश या शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदना चाहते हैं। वैसे निवेश के लिए सोना हमेशा से ही एक बेहतरीन विकल्प कर रहा है और इस बात की पुष्टि एतिहासिक वृद्धि देख कर की जा सकती है।
Gold Price Drop Today की खबरें उन लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर आई हैं जो लंबे समय से कीमतों के स्थिर होने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार और डॉलर की स्थिति के अनुसार रेट्स में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी खरीदारी से पहले ताजा रेट ज़रूर चेक करें।
कारोबार संबंधी अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें https://indiabriefs.com/business-related-news/