राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए कुल 5728 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्रुप डी (Group D) और ड्राइवर (Driver) पदों पर सीधी नियुक्तियां की जाएंगी।
राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू: 27 जून 2025 से
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से दोपहर 1 बजे शुरू होगी और आखिरी तारीख 26 जुलाई 2025 रखी गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण सलाह: अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय पर आवेदन करें, जिससे तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
कुल पदों का विवरण (Post Details)
पद का नाम | पद संख्या | योग्यता |
---|---|---|
ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) | 5670 | 10वीं पास |
ड्राइवर | 58 | 12वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस |
आयु सीमा (Age Limit)
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु में छूट |
---|---|---|---|
सभी वर्ग (सामान्य) | 18 वर्ष | 40 वर्ष | — |
SC/ST/OBC (पुरुष) | 18 वर्ष | 40 वर्ष | 5 वर्ष |
सामान्य/EWS (महिला) | 18 वर्ष | 40 वर्ष | 5 वर्ष |
SC/ST/OBC (महिला) | 18 वर्ष | 40 वर्ष | 10 वर्ष |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ग्रुप डी पदों के लिए: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
चरण | अंक |
---|---|
लिखित परीक्षा | 85 अंक |
इंटरव्यू (साक्षात्कार) | 15 अंक |
कुल | 100 अंक |
ड्राइवर पदों के लिए: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
चरण | अंक |
---|---|
लिखित परीक्षा | 90 अंक |
इंटरव्यू (साक्षात्कार) | 05 अंक |
कुल | 100 अंक |
SSC CGL 2025 Notification: 14582 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य, क्रीमीलेयर ओबीसी, राजस्थान के बाहर के उम्मीदवार | ₹750 |
नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, EWS, SC/ST (राजस्थान निवासी) | ₹600 |
SC/ST (राजस्थान निवासी) और भूतपूर्व सैनिक | ₹450 |
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
- आधिकारिक वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर जाएं
- “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें
- “Group D and Driver Recruitment 2025” लिंक चुनें
- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें
- मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट करें
- आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू: 27 जून 2025 (दोपहर 1 बजे से)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2025
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
यदि आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो राजस्थान हाईकोर्ट की यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
नोट : इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों और भर्ती अधिसूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट (www.hcraj.nic.in) पर जाकर नवीनतम विवरण और अधिसूचना अवश्य जांचें। लेख का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। IndiaBriefs.com किसी भी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया या जानकारी में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
नौकरियों व करिअर संबंधी ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करो
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।