भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (Lakshmibai National Institute of Physical Education – LNIPE), ग्वालियर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है।
यह संस्थान शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के क्षेत्र में भारत का अग्रणी विश्वविद्यालय है, जिसे “Deemed to be University” का दर्जा प्राप्त है। यहां छात्रों को खेल, फिटनेस, योग और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण दिया जाता है।
LNIPE 2025 में उपलब्ध कोर्सेस की सूची
नीचे टेबल में LNIPE द्वारा ऑफर किए गए प्रमुख कोर्सेस की पूरी जानकारी दी गई है:
Regular Courses (LNIPE Gwalior & NERC Guwahati)
कोर्स का नाम | अवधि | योग्यता | सीटें (ग्वालियर/गुवाहाटी) | मोड |
---|---|---|---|---|
B.P.Ed (4-Year Integrated) | 8 सेमेस्टर | 10+2 (50% UR/OBC, 45% SC/ST) | 200 / 100 | Regular |
M.P.Ed | 4 सेमेस्टर | B.P.Ed (50%/45%) | 80 / 40 | Regular |
M.Sc (Sports Sciences) | 4 सेमेस्टर | Graduation | 15 / — | Regular |
M.S.M (Sports Management) | 4 सेमेस्टर | Graduation | 15 / — | Regular |
M.A. (Yoga) | 4 सेमेस्टर | Graduation | 30 / — | Regular |
M.A. (Sports Journalism) | 4 सेमेस्टर | Graduation | 15 / — | Regular |
PG Diploma & Diploma Courses
कोर्स का नाम | अवधि | योग्यता | सीटें (ग्वालियर) | मोड |
---|---|---|---|---|
PG Diploma in Sports Coaching | 2 सेमेस्टर | Graduation | 20 प्रति खेल | Regular |
PG Diploma in Fitness Mgmt (PGDFM) | 2 सेमेस्टर | Graduation | 20 | Regular |
PG Diploma in Strength & Sports Conditioning | 2 सेमेस्टर | Graduation | 20 | Regular |
PG Diploma in Yoga Education (PGDYEd.) | 2 सेमेस्टर | Graduation | 30 | Regular |
Open & Distance Learning (ODL) Courses
कोर्स का नाम | अवधि | योग्यता | मोड |
---|---|---|---|
Diploma in Sports Management (DSM) | 2 सेमेस्टर | 10+2 | Distance |
Diploma in Yoga | 2 सेमेस्टर | 10+2 | Distance |
Diploma in Sports Psychology | 2 सेमेस्टर | 10+2 | Distance |
PG Diploma in Sports Event Mgmt | 2 सेमेस्टर | Graduation | Distance |
Ph.D Programmes (LNIPE Gwalior & Guwahati)
- Ph.D in Physical Education
- Ph.D in Yoga
- Ph.D in Interdisciplinary Studies
योग्यता: संबंधित विषय में Post Graduation
प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process)
आवेदन कैसे करें?
- B.P.Ed/M.P.Ed: CUET (NTA) के माध्यम से आवेदन + स्किल व फिटनेस टेस्ट
- PG/Ph.D./Diploma: LNIPE वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन आवेदन।
वेबसाइट: www.lnipe.edu.in
जरूरी दस्तावेज:
- 10वीं/12वीं/Graduation की मार्कशीट
- चरित्र प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
- स्पोर्ट्स उपलब्धि प्रमाणपत्र (यदि हो)
चयन प्रक्रिया
- B.P.Ed/M.P.Ed में प्रवेश तीन चरणों पर आधारित होता है:
- CUET लिखित परीक्षा (40%)
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (योग्यता आवश्यक)
- स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट (60%)
- PG Diploma/ODL/Ph.D: संबंधित विभाग की प्रवेश परीक्षा + इंटरव्यू
छात्रवृत्ति (Scholarships)
- मेरिट स्कॉलरशिप (Top 5%)
- स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप
- प्रो. आर.पी. शर्मा स्कॉलरशिप (फुटबॉल खिलाड़ियों हेतु)
- Ph.D छात्रों को ₹8000/माह स्कॉलरशिप (NET क्वालिफाइड हेतु)
होस्टल और मेडिकल सुविधा
- B.P.Ed और M.P.Ed के लिए हॉस्टल अनिवार्य।
- मेडिकल सुविधा ₹1000 प्रति सेमेस्टर में उपलब्ध।
- दुर्घटना बीमा और फिजियोथेरेपी सुविधा उपलब्ध।
ये भी पढ़ें… हरियाणा CET 2025: अब किसी भी तारीख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट चलेगा, आयोग ने खत्म की तारीख की शर्त
महत्वपूर्ण तिथियां (Tentative)
कार्यक्रम | तिथि (अनुमानित) |
---|---|
CUET आवेदन प्रारंभ | जून 2025 |
स्किल व फिटनेस टेस्ट (ग्वालियर/गुवाहाटी) | जुलाई 2025 |
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी | जुलाई 2025 के अंत तक |
काउंसलिंग व प्रवेश | अगस्त 2025 |
कक्षाएं शुरू | अगस्त-सितंबर 2025 |
अधिक जानकारी के लिए Offical Handbook देखे ।
संपर्क विवरण
- Email: aracademics@lnipe.edu.in
- फोन: 0751-2440911 (सोम-शुक्र, 10 AM – 6 PM)
LNIPE ग्वालियर एक प्रतिष्ठित संस्थान है जो शारीरिक शिक्षा, खेल प्रबंधन, योग और फिटनेस के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करता है। यदि आप खेल से जुड़े करियर में रुचि रखते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। प्रवेश प्रक्रिया में देरी न करें और समय रहते आवेदन करें।
हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें





