भारत अब खिलौनों (Toys) का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक मज़बूत निर्यातक (Exporter) बनकर उभरा है। देश में निर्मित खिलौनों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों ने न केवल घरेलू बाज़ार बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पहचान बनाई है। खासकर छोटे बच्चों के लिए तैयार किए गए पात्र आधारित खिलौने जैसे Chhota Bheem और Motu Patlu अब विदेशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
दो साल में हुआ जबरदस्त बदलाव
जहां कुछ साल पहले तक भारत खिलौनों के आयात (Import) पर निर्भर था, वहीं अब स्थिति बिल्कुल पलट चुकी है। महज दो वर्षों में भारतीय कंपनियों ने ऐसा सुधार किया है कि वे अब अपने खिलौनों को विदेशों में एक्सपोर्ट (Export) करने में पूरी तरह सक्षम हैं। 0 से 16 साल तक के बच्चों के लिए बन रहे खिलौनों में अब वैश्विक गुणवत्ता मानकों की झलक मिलती है।
BIS मानकों ने बढ़ाया भरोसा
भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards – BIS) के मुंबई स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय प्रयोगशाला (WROL) के निदेशक और वैज्ञानिक अद्भुत सिंह के अनुसार, भारतीय खिलौनों की गुणवत्ता में सुधार का बड़ा श्रेय BIS मानकों को जाता है। ये मानक न केवल भारतीय जलवायु और उपभोक्ता जरूरतों के अनुसार हैं, बल्कि विश्वसनीयता भी बढ़ाते हैं।
हेल्थ सेफ्टी के मानकों पर भी खरे
आज भारत में बने खिलौने न केवल मजेदार और रचनात्मक हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं। विशेष रूप से बच्चों के लिए उपयोग में आने वाले उत्पाद कठोर परीक्षण प्रक्रिया से होकर गुजरते हैं।
वर्तमान स्थिति और आंकड़े
वैश्विक बाजार में भारत के खिलौनों की स्थिति को लेकर जीटीआरआई (GTRI) की रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का टॉय एक्सपोर्ट मामूली रूप से घटा है। यह 15.38 करोड़ अमेरिकी डॉलर से घटकर 15.23 करोड़ डॉलर रहा। बावजूद इसके, BIS प्रमाणन प्राप्त कुल 1,640 उद्योग देशभर में कार्यरत हैं। इनमें 1,165 गैर-इलेक्ट्रॉनिक और 475 इलेक्ट्रॉनिक टॉय मैन्युफैक्चरर्स हैं।
ये भी पढ़ें… अब ‘बिहारी’, ‘चिंकी’, ‘जाट’ बोलना पड़ सकता है भारी – UGC की नई Anti-Ragging Guidelines लागू
भारत में बने खिलौनों की वैश्विक मांग
अब केवल आकंड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि एक ट्रेंड बन चुकी है। मजबूत गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुरक्षा और पात्र आधारित डिजाइनों के चलते यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में और तेज़ी से उभरने वाला है।
चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें |