Sensex Closing Bell: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने ऊपरी स्तरों से तेज़ गिरावट के साथ कारोबार खत्म किया। दिन की शुरुआत जोरदार तेजी से हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अंतरराष्ट्रीय तनाव की खबरों ने बाजार को झकझोर कर रख दिया। Sensex और Nifty ने इंट्राडे हाई से काफी नीचे फिसलकर बंद हुए, जबकि midcap और smallcap इंडेक्स ने मजबूती बनाए रखी।
सुबह की रफ्तार, दोपहर की गिरावट
बाजार की शुरुआत जबरदस्त रही। Sensex 638 अंक उछलकर 82,534 पर खुला और Nifty 208 अंक चढ़कर 25,179 के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर के उल्लंघन की खबरों ने बाजार की चाल बिगाड़ दी।
इसी वजह से दिनभर की तेजी के बाद बाजार ऊपरी स्तर से करीब 900 अंक फिसलकर बंद हुआ। इस उतार-चढ़ाव का असर पूरे निवेशक माहौल पर पड़ा।
किस स्तर पर बंद हुए प्रमुख इंडेक्स?
- Sensex: 158 अंकों की हल्की तेजी के साथ 82,055 पर बंद
- Nifty 50: 72 अंक ऊपर 25,044 पर बंद
- Bank Nifty: 403 अंक की मजबूती के साथ 56,462 पर
- Nifty Midcap: 416 अंक ऊपर 58,822 पर बंद
तेजी के बाद क्यों टूटा बाजार?
इजरायल और ईरान के बीच हुए युद्धविराम की खबर ने बाजार को ऊपर की तरफ धकेला। लेकिन जैसे ही सीजफायर तोड़ने की खबरें सामने आईं, बाजार में घबराहट शुरू हो गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के जियोपॉलिटिकल रिस्क निवेशकों को सतर्क कर देते हैं, जिससे दिन के हाई से शॉर्ट टर्म मुनाफावसूली होती है। यही कारण है कि मंगलवार को बाजार में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली।
इन स्टॉक्स में दिखा जबरदस्त एक्शन
- IndiGo: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा मिला, 3% चढ़कर बंद हुआ
- Vodafone Idea: टेलीकॉम मंत्री के बयान के बाद 5% से ज्यादा की तेजी
- Astec Life: ₹250 करोड़ के राइट्स इश्यू की मंजूरी से 13% उछला
- Ambuja Cements: पश्चिम बंगाल में क्षमता विस्तार की खबर पर 4% की बढ़त
- SBI Card: क्रेडिट कार्ड स्पेंडिंग में हिस्सेदारी बढ़ने से 3% ऊपर
- Page Industries और JSPL: दोनों में 2% से ज्यादा की तेजी
वहीं दूसरी तरफ, डिफेंस सेक्टर में मुनाफावसूली दिखी—Garden Reach Shipbuilders 9% और HAL 3% टूटे।
Sensex Closing Bell: गिरावट वाले प्रमुख स्टॉक्स
स्टॉक | गिरावट (%) |
ONGC | -3.1% |
Power Grid | -1.4% |
Trent | -1% |
NTPC | -0.9% |
सेक्टरों की स्थिति
- बढ़त वाले सेक्टर:
- PSU Bank (+1.6%)
- Capital Markets (+1.2%)
- Metal (+0.9%)
- Auto, Infra और Energy Index में भी बढ़त
- नुकसान में रहे सेक्टर:
- इंडस्ट्रियल डिफेंस (-2.1%)
- Oil & Gas और Media सेक्टर दबाव में
ग्लोबल मार्केट्स का असर
ईरान-इजरायल संघर्ष पर अस्थायी विराम की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेज़ी देखी गई।
- क्रूड ऑयल: 13% गिरकर $67 प्रति बैरल पर आ गया – 3 साल की सबसे बड़ी गिरावट
- सोना-चांदी: सोना $30 गिरकर $3360/oz और चांदी 1% गिरकर $36/oz से नीचे
- Bitcoin: पहली बार $1,00,000 के पार
- Dow Jones: 375 अंक चढ़ा, Nasdaq में 180 अंकों की तेजी
FII-DII डाटा
- FII: ₹3,400 करोड़ की बिकवाली
- DII: ₹5,600 करोड़ की खरीदारी
F&O से बाहर हो रहे ये 8 स्टॉक्स
29 अगस्त से F&O से हटने वाले स्टॉक्स में शामिल हैं:
- AB Fashion
- Adani Total Gas
- CESC
- Granules
- IRB
- JSL
- Poonawalla
- SJVN
ये भी पढ़ें… ₹12,500 करोड़ का सबसे बड़ा NBFC IPO! जानिए कब खुलेगा HDB Financial का पब्लिक इश्यू
IPO अपडेट
- Kalpataru Projects IPO खुला, प्राइस बैंड ₹387 – ₹414
- Ellenbarrie Industrial Gases IPO भी लॉन्च हुआ, प्राइस बैंड ₹380 – ₹400
- HDB IPO Pre Apply open
Sensex Closing Bell: बाजार की चाल अब पूरी तरह से ग्लोबल जियोपॉलिटिकल घटनाओं और कमोडिटी प्राइसिंग पर निर्भर दिख रही है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नई पोजिशन से पहले सतर्कता और रिस्क मैनेजमेंट अपनाएं।
चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें |