QS World University Rankings 2026 की घोषणा कर दी गई है, जिसमें दुनियाभर की 1,500 से अधिक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ को शामिल किया गया है। यह रैंकिंग 100 से ज्यादा देशों की यूनिवर्सिटीज़ पर आधारित है, जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध प्रदर्शन, वैश्विक प्रतिष्ठा, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशियो और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों को ध्यान में रखा गया है।
इस साल भी Massachusetts Institute of Technology (MIT) ने दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी का खिताब बरकरार रखा है, जिसकी ओवरऑल स्कोर 100 है।
ब्रिटेन की Imperial College London ने बड़ा उछाल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि Stanford University अमेरिका से तीसरे स्थान पर रही। University of Oxford और Harvard University ने टॉप 5 में अपनी जगह कायम रखी है।
रैंकिंग में एशिया की यूनिवर्सिटीज़ का प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा है। National University of Singapore (NUS) ने टॉप 10 में जगह बनाकर एशिया का परचम लहराया है।
सबसे बड़ी छलांग Malaysia की Sunway University ने लगाई है, जो 120 से ज्यादा स्थान ऊपर चढ़कर चर्चा में आ गई है। इस तरह के बदलाव यह दिखाते हैं कि वैश्विक उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 – टॉप 10 संस्थान:
रैंक | विश्वविद्यालय का नाम | देश | ओवरऑल स्कोर |
---|---|---|---|
1 | Massachusetts Institute of Technology (MIT) | अमेरिका | 100 |
2 | Imperial College London | यूनाइटेड किंगडम | 99.4 |
3 | Stanford University | अमेरिका | 98.9 |
4 | University of Oxford | यूनाइटेड किंगडम | 97.9 |
5 | Harvard University | अमेरिका | 97.7 |
6 | University of Cambridge | यूनाइटेड किंगडम | 97.2 |
7 | ETH Zurich – Swiss Federal Institute of Technology | स्विट्ज़रलैंड | 96.7 |
8 | National University of Singapore (NUS) | सिंगापुर | 95.9 |
9 | UCL (University College London) | यूनाइटेड किंगडम | 95.8 |
10 | California Institute of Technology (Caltech) | अमेरिका | 94.3 |
ये भी पढ़ें… एडवेंचर बाइक का बढ़ता क्रेज: क्यों बुलेट नहीं, अब लोग पसंद कर रहे हैं ये रफ एंड टफ बाइक्स?
रैंकिंग में बदलाव का महत्व:
QS रैंकिंग न केवल छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करती है, बल्कि यह विश्वविद्यालयों को अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रेरित भी करती है। शोध में सुधार, इंटरनेशनल कोलैबोरेशन, और इंडस्ट्री-एकेडमिक टाई-अप जैसी पहलों को बढ़ावा मिलता है।
अगर आप विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो यह रैंकिंग आपके लिए दिशा-सूचक साबित हो सकती है। अपने करियर के लिए सही विश्वविद्यालय चुनना अब पहले से आसान हो गया है, QS की इस नई रैंकिंग की मदद से।
चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें |