दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जून 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने डीएसएसएसबी की विभिन्न भर्तियों के अंतर्गत आवेदन किया है, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अब उम्मीदवार विभागवार, पदवार और शिफ्टवार परीक्षा तिथियां DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
डीएसएसएसबी की यह परीक्षा 23 जून 2025 से शुरू होकर 9 जुलाई 2025 तक चलेगी और इसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में फार्मासिस्ट, टीजीटी, नर्स, क्लर्क, ड्राफ्ट्समैन, फील्ड क्लर्क, लैब असिस्टेंट, असिस्टेंट डायरेक्टर, और अन्य कई पदों के लिए परीक्षाएं ली जाएंगी।
DSSSB जून परीक्षा 2025 की प्रमुख बातें:
- परीक्षा प्रारंभ: 23 जून 2025
- परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- स्थान: दिल्ली के विभिन्न परीक्षा केंद्र
- एडमिट कार्ड: जल्द ही DSSSB की वेबसाइट पर जारी होंगे
8वां वेतन आयोग 2026: जानें सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी
DSSSB परीक्षा शेड्यूल जून 2025: पदवार जानकारी
DSSSB की इस परीक्षा में उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों और पदों के अनुसार विभाजित शिफ्ट में परीक्षा देनी होगी। नीचे दिए गए शेड्यूल में आपको दिनांक, शिफ्ट टाइमिंग, विज्ञापन संख्या, पोस्ट कोड, पद का नाम और विभाग की जानकारी दी गई है।
तारीख | शिफ्ट | समय | विज्ञापन संख्या | पोस्ट कोड | पद का नाम | विभाग |
---|---|---|---|---|---|---|
23.06.2025 | I | 09:00 AM – 11:00 AM | 03/23 | 78/23 | जूनियर डिस्ट्रिक्ट स्टाफ ऑफिसर / इंस्ट्रक्टर सिविल डिफेंस | DGHG |
23.06.2025 | II | 01:00 PM – 03:00 PM | 03/23 | 72/23 | फार्मासिस्ट (होम्योपैथी) | Dte. of Ayush |
23.06.2025 | III | 03:00 PM – 05:00 PM | 04/24 | 04/24 | आया | WCD |
24.06.2025 | I | 09:00 AM – 11:00 AM | 05/24 | 72/24 | वैक्सीनेटर | NDMC |
24.06.2025 | II | 01:00 PM – 03:00 PM | 05/24 | 32/24 | असिस्टेंट कम्युनिटी ऑर्गनाइज़र | MCD |
24.06.2025 | III | 05:00 PM – 07:00 PM | 02/23 | 33/23 | TGT (Special Education Teacher) | शिक्षा निदेशालय |
25.06.2025 | I | 09:00 AM – 11:00 AM | 05/24 | 70/24 | फील्ड क्लर्क | सिविल डिफेंस निदेशालय |
26.06.2025 | III | 05:00 PM – 07:00 PM | 02/23 | 33/23 | TGT (Special Education Teacher) | शिक्षा निदेशालय |
27.06.2025 | III | 05:00 PM – 07:00 PM | 02/23 | 33/23 | TGT (Special Education Teacher) | शिक्षा निदेशालय |
27.06.2025 | III | 05:00 PM – 07:00 PM | 05/24 | 49/24 | ड्राफ्ट्समैन ग्रेड II | MCD |
28.06.2025 | I | 09:00 AM – 11:00 AM | 05/24 | 44/24 | डाइटीशियन | MCD |
28.06.2025 | II | 01:00 PM – 03:00 PM | 05/24 | 53/24 | लेबर ऑफिसर | DTC |
28.06.2025 | III | 05:00 PM – 07:00 PM | 05/24 | 40/24 | फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पुरुष) | WCD |
29.06.2025 | I | 09:00 AM – 11:00 AM | 05/24 | 67/24 | पर्सनल असिस्टेंट (हिंदी) | दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड |
29.06.2025 | I | 09:00 AM – 11:00 AM | 07/22 | 20/22 | TGT (Special Education Teacher) | शिक्षा निदेशालय |
29.06.2025 | II | 01:00 PM – 03:00 PM | 07/22 | 20/22 | TGT (Special Education Teacher) | शिक्षा निदेशालय |
29.06.2025 | III | 05:00 PM – 07:00 PM | 07/22 | 20/22 | TGT (Special Education Teacher) | शिक्षा निदेशालय |
29.06.2025 | III | 05:00 PM – 07:00 PM | 05/24 | 61/24 | असिस्टेंट केमिकल एग्जामिनर | Excise, Entertainment & Luxury Tax |
उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश
- सभी अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि, शिफ्ट, और केंद्र से संबंधित जानकारी समय रहते प्राप्त करें।
- एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उन्हें डाउनलोड कर समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को CBT पैटर्न की जानकारी और प्रैक्टिस करना चाहिए।