PFRDA Grade A Vacancy 2025: पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने वर्ष 2025 के लिए ऑफिसर ग्रेड ‘A’ यानी असिस्टेंट मैनेजर के कुल 20 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2025 है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
गतिविधि | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 23 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2025 |
फेस-I ऑनलाइन परीक्षा | 6 सितंबर 2025 |
फेस-II ऑनलाइन परीक्षा | 6 अक्टूबर 2025 |
इंटरव्यू (फेस-III) | फेस-II में सफल उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा |

PFRDA Grade A Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग है। मुख्यतः मांगी गई योग्यताएं इस प्रकार हैं:
- जनरल स्ट्रीम: किसी भी विषय में स्नातकोत्तर या कानून/इंजीनियरिंग/CA/CFA जैसी पेशेवर डिग्री।
- फाइनेंस व अकाउंट्स: स्नातक + CA/CMA/CFA/CS
- IT: कंप्यूटर साइंस/AI/ML से इंजीनियरिंग या MCA या समकक्ष
- कानूनी: LLB
- राजभाषा: हिंदी में मास्टर डिग्री और बैचलर लेवल पर इंग्लिश
- एक्चुअरी: IAI के 7 कोर प्रिंसिपल पेपर पास
पूर्ण विवरण और विषयवार पात्रता की सूची के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF देखें।
PFRDA Grade A Vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण
स्ट्रीम | पदों की संख्या |
---|---|
जनरल | 8 |
बीमांकिक (Actuary) | 2 |
IT | 2 |
अनुसंधान (अर्थशास्त्र) | 1 |
अनुसंधान (सांख्यिकी) | 2 |
कानूनी | 2 |
राजभाषा | 1 |
फाइनेंस व अकाउंट्स | 2 |
आयु सीमा
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (31 जुलाई 2025 तक)
- जन्म तिथि: 1 अगस्त 1995 या उसके बाद
- आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC (NCL): 3 वर्ष
- PwBD: 10-15 वर्ष तक
- Ex-Servicemen: 5 वर्ष
वेतनमान व लाभ
- प्रारंभिक वेतनमान: ₹44,500 – ₹89,150
- कुल मासिक सैलरी: ₹1,57,000/- लगभग
- अतिरिक्त लाभ: NPS योगदान, मेडिकल भत्ता, घर किराया भत्ता, शिक्षा सहायता, leave fare concession, laptop reimbursement आदि।
चयन प्रक्रिया
तीन चरणों में चयन होगा:
1️⃣ फेस-I: ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट
- दो पेपर: (i) सामान्य योग्यता (ii) विशेषज्ञता विषय
- प्रत्येक पेपर: 100 अंक
- नेगेटिव मार्किंग: 1/4
2️⃣ फेस-II: मुख्य परीक्षा
पेपर 1: अंग्रेजी वर्णनात्मक (ड्राफ्टिंग)
पेपर 2: विशेषज्ञता विषय
3️⃣ फेस-III: इंटरव्यू
वेटेज: फेज-II (85%) + इंटरव्यू (15%)
परीक्षा केंद्र
PFRDA Grade A Vacancy 2025 के लिए भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र उपलब्ध हैं, जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, पटना, भोपाल, बेंगलुरु आदि।
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
UR/OBC/EWS | ₹1000/- |
SC/ST/PwBD/Women | शुल्क मुक्त (₹0) |
आवेदन कैसे करें ?
वेबसाइट पर जाएं: www.pfrda.org.in
“Careers” सेक्शन खोलें
“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
आवश्यक डॉक्युमेंट अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर आदि)
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म जमा करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें
ध्यान दें:
एक उम्मीदवार अधिकतम 2 स्ट्रीम्स के लिए आवेदन कर सकता है।
आवेदन भरते समय सावधानी बरतें, बाद में संशोधन संभव नहीं होगा।
चयनित उम्मीदवार को भारत में कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है।
FAQs
प्रश्न 1: क्या मैं एक से अधिक स्ट्रीम के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर: हां, अधिकतम दो स्ट्रीम्स के लिए।
प्रश्न 2: PFRDA Grade A का सिलेबस क्या है?
उत्तर: सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रिजनिंग, अकाउंटिंग, फाइनेंस, और संबंधित स्ट्रीम का विषय।
प्रश्न 3: आवेदन का अंतिम दिन कब है?
उत्तर: 6 अगस्त 2025
प्रश्न 4: सैलरी कितनी होगी?
उत्तर: कुल ₹1.57 लाख प्रति माह लगभग।